Raipur News: रायपुर रेल मंडल के 31 स्टेशनों में लगेंगी 65 एटीवीएम, यात्री खुद अपना टिकट काटकर ट्रेनों में कर सकेंगे सफर, कतार से मिलेगी मुक्ति

Raipur News: टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी कतार से यात्रियों को निजात दिलाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के 31 रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन ( एटीवीएम) की संया बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में अभी टिकट काउंटर के अलावा 11 स्टेशनों पर 19 एटीवीएम की सुविधा यात्रियों को मिल रही है। रेलवे के कमर्शियल डिपार्टमेंट ने सर्वे कर 31 स्टेशनों को चयनित किया है।यहां 65 मशीनों को लगाकर निजी ठेकेदारों के हाथों में दिया जाएगा।रेलवे ने इसके लिए एसएनटी डिपार्टमेंट, इलेक्ट्रिकल, ईएनजी और कमर्शियल सहित अन्य डिपार्टमेंट से लगने वाले खर्च का डिटेल मंगाया है। इसके बाद बजट पास कराकर मशीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एक मशीन की कीमत लगभग 1,50,000 रुपए बताई जा रही है। इस हिसाब से 65 मशीन लगाने के लिए लगभग 97 लाख 50 हजार रुपए की लागत आएगी।

  • Related Posts

    कोरबा में मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा को मिला उत्कृष्ट शाखा सम्मान

    कोरबा। सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा, कोरबा को इस वर्ष एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मंच के अधिवेशन में कोरबा जागृति शाखा को उत्कृष्ट शाखा के रूप में सम्मानित किया गया।जानकारी के अनुसार, मारवाड़ी युवा मंच का प्रांतीय अधिवेशन 30 मार्च 2026 को अकलतरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस भव्य अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी शाखाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा कोरबा को जनसेवा, मानवसेवा और विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उत्कृष्ट आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। शाखा द्वारा वर्षभर आयोजित रक्तदान शिविर, समर कैंप, वृक्षारोपण, धार्मिक कार्यक्रम, शिक्षक दिवस और बाल दिवस जैसे अनेक सामाजिक कार्यों को सराहा गया।शाखा की इस सफलता के पीछे अध्यक्ष दुर्गा बजाज के कुशल नेतृत्व और पूरी टीम के समर्पण को मुख्य कारण माना जा रहा है। लगातार सेवा कार्यों के जरिए जागृति शाखा ने समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है।इस सम्मान को शाखा के सभी सदस्यों की मेहनत और सेवा भावना का परिणाम बताया गया है, जो आगे भी समाजहित में इसी तरह कार्य करते रहने के लिए प्रेरित करेगा।

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा।चेट्रीचंड्र एवं भगवान झूलेलाल जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को तिल्दा-नेवरा शहर में महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक बाइक रैली निकाली गई। शाम 5:00 बजे झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ हुई यह रैली स्टेशन रोड, सिंधी कैंप, सुभाष चौक होते हुए पुनः झूलेलाल मंदिर पहुंचकर शाम 6:30 बजे संपन्न हुई।रैली के दौरान महिलाओं और बच्चियों में अपार उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं हाथों में ध्वज लिए भगवान झूलेलाल जी के जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरीं। “जय झूलेलाल” के गगनभेदी नारों से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने भगवान झूलेलाल का ध्वज लहराकर रैली का शुभारंभ किया तथा स्वयं भी रैली में शामिल होकर महिलाओं एवं बच्चियों का उत्साहवर्धन किया।रैली के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजनों एवं नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी कर रैली का स्वागत किया गया, जिससे माहौल और अधिक उत्सवमय हो गया।इसके साथ ही अमृतवेला परिवार एवं बाबा गुरमुखदास दरबार तिल्दा कैंप द्वारा श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा कर रैली का भव्य अभिनंदन किया गया। स्वागत के इस भावपूर्ण दृश्य ने पूरे आयोजन को और अधिक भव्य एवं यादगार बना दिया।रैली के समापन पर झूलेलाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई एवं प्रसाद वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल से सुख-शांति, समृद्धि एवं नगर के कल्याण की कामना की।पूरे आयोजन के दौरान शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। चेट्रीचंड्र महोत्सव की यह भव्य झलक तिल्दा-नेवरा में सामाजिक एकता, आस्था और उत्साह का प्रतीक बनकर सामने आई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *