हजारों ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ, स्वास्थ्य के प्रति बढ़ी जागरूकता

हजारों ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ, स्वास्थ्य के प्रति बढ़ी जागरूकतातिल्दा नेवरा। ग्राम पंचायत कुथरैल एवं रैता में बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 को संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सौजन्य से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में समता फाउंडेशन (एम.जी.एम. इंस्टीट्यूट) रायपुर और मोर हॉस्पिटल रायपुर के अनुभवी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किया।सुबह से देर शाम तक चले इस शिविर में हजारों ग्रामीणों ने लाभ उठाया। शिविर में नेत्र जाँच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, खून की जाँच, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, दवाइयों का वितरण और गंभीर रोगों से संबंधित परामर्श जैसी सेवाएँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

मोतियाबिंद के मरीजों को बड़ी राहतनेत्र विभाग की जाँच में जिन ग्रामीणों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, उनके लिए निःशुल्क ऑपरेशन कराने की घोषणा की गई। इस घोषणा से आर्थिक रूप से कमजोर कई बुजुर्गों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली, जो पैसे की कमी के कारण ऑपरेशन नहीं करा पाते थे। ग्रामीणों ने इस पहल को आशा की नई किरण बताया।स्वास्थ्य जागरूकता पर जोरसंभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड की सी.एस.आर. हेड श्रीमती शीतल गोयल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है।

” उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर बीमारी को न पहचान पाने की समस्या पर चिंता व्यक्त की और ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने तथा समय–समय पर जांच अवश्य कराने की सलाह दी। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली की आवश्यकता पर बल दिया।उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रियासंभव स्टील ट्यूब्स ट्यूब्स लिमिटेड की टीम ने घर-घर जाकर और स्थानीय प्रतिनिधियों के सहयोग से शिविर की सूचना पहुंचाई, जिसके परिणामस्वरूप भारी संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य जाँच का लाभ उठाया।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें शहर में जाकर अनावश्यक खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती और सही समय पर बीमारी का पता चल जाता है। कई ग्रामीणों ने नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित करने की माँग की।शिविर को सफल बनाने में श्री एम.जी. के. मूर्ति, सुचिता जैन, लक्ष्मी देवांगन, सागर चेलक, राकेश कुमार और जितेन्द्र वर्मा सहित टीम के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद कंपनी ने भविष्य में भी ऐसे जन-कल्याणकारी शिविर आयोजित करने की संभावना व्यक्त की है।

  • Related Posts

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी: मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष, संगठन में मिला अहम दायित्वतिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण।जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की बहुप्रतीक्षित नई कार्यकारिणी सूची आज जारी कर दी गई। इस सूची में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नए और अनुभवी चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष रूप से मोतीलाल हिन्दुजा को कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।कोषाध्यक्ष पद: संगठन की दूसरी सबसे अहम जिम्मेदारीजिला स्तर पर कोषाध्यक्ष का पद संगठन की रीढ़ माना जाता है, जो वित्तीय प्रबंधन और गतिविधियों के संचालन में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में मोतीलाल हिन्दुजा को यह जिम्मेदारी सौंपना पार्टी नेतृत्व के उनके प्रति विश्वास को दर्शाता है।मोतीलाल हिन्दुजा: संगठन के सक्रिय और भरोसेमंद चेहरामोतीलाल हिन्दुजा लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और क्षेत्रीय राजनीति में उनकी सक्रियता और कार्यशैली को लेकर अलग पहचान रही है। वे विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे हैं, जिसके चलते संगठन के भीतर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।उनकी नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन को नई ऊर्जा देने वाला कदम माना जा रहा है।कार्यकर्ताओं में खुशी की लहरजैसे ही सूची जारी हुई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई कार्यकर्ताओं ने मोतीलाल हिन्दुजा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगा।संगठन को मजबूती देने की दिशा में कदमजिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी यह नई सूची आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। इसमें युवा और अनुभवी नेताओं का संतुलन देखने को मिल रहा है, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।मोतीलाल हिन्दुजा की नियुक्ति को कांग्रेस संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है, जो आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों और रणनीति को नई दिशा दे सकता है।

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाबतिल्दा-नेवरा ग्राम पंचायत तुलसी, तिल्दा में 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को भव्य महाभंडारा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वैशाख शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।पूर्णाहुति के साथ होगा शुभारंभ, दोपहर 12 बजे से भंडारासमारोह की शुरुआत वैदिक रीति-रिवाजों के साथ ‘पूर्णाहुति’ से होगी। इसके पश्चात ठीक दोपहर 12 बजे से महाभंडारा प्रारंभ होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। यज्ञाचार्य के रूप में पंडित जय श्रवण महाराज (सिमगा) द्वारा विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा।स्थान और व्यवस्थाएंयह धार्मिक आयोजन कमर्शियल स्ट्रीट, एक्सिस बैंक के सामने, ग्राम तुलसी (तिल्दा), जिला रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल और प्रसाद वितरण की व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।आयोजक पीयूष गोयल की अपीलकार्यक्रम के आयोजक पीयूष गोयल (रक्षक रियल एस्टेट, तिल्दा) ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने और महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामाजिक और धार्मिक एकता का प्रतीक है, जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संगममहाभंडारा जैसे आयोजनों से जहां धार्मिक आस्था को मजबूती मिलती है, वहीं समाज में आपसी भाईचारा और समरसता का संदेश भी प्रसारित होता है। तुलसी में होने जा रहा यह आयोजन भी इसी भावना को आगे बढ़ाने का एक प्रयास माना जा रहा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *