कल कांग्रेस भवन तिल्दा में SIR को लेकर कार्यशाला — शैलेश नितिन त्रिवेदी की अगुवाई, राहुल तेजवानी मास्टर ट्रेनर
छत्तीसगढ़ में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) अभियान को और सशक्त बनाने के लिए कांग्रेस कल दोपहर 3 बजे कांग्रेस भवन तिल्दा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करेगी। इस विशेष सत्र का नेतृत्व कांग्रेस संचार विभाग के पूर्व अध्यक्ष, रायपुर लोकसभा SIR प्रभारी एवं प्रशिक्षण समिति के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी करेंगे।प्रदेश कांग्रेस ने SIR अभियान के लिए प्रदेश-स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की है। राहुल तेजवानी, जिन्हें SIR बलौदाबाजार विधानसभा का कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है, कल BLA, मंडल, सेक्टर और बूथ अध्यक्षों को प्रशिक्षण देंगे। उनका दायित्व है कि पूरे क्षेत्र में SIR प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और तथ्यपूर्ण तरीके से लागू कराया जाए।कांग्रेस का मुख्य जोर इस बात पर है कि SIR के दौरान किसी भी मतदाता का नाम बिना उचित कारण के न कटे और बूथ स्तर पर सतर्कता के साथ हर जानकारी की जांच की जाए।इसी बीच, कार्यशाला से पहले शैलेश नितिन त्रिवेदी ने SIR अवधि को तीन महीने बढ़ाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा—“राज्य में धान खरीदी का समय चल रहा है और किसान अत्यधिक व्यस्त हैं। ऐसे में SIR की समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, प्रभावी और बिना किसी दबाव के पूर्ण हो सके।”
कल कांग्रेस भवन तिल्दा में SIR को लेकर कार्यशाला — शैलेश नितिन त्रिवेदी की अगुवाई, राहुल तेजवानी मास्टर ट्रेनर
छत्तीसगढ़ में शुरू हुए SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कल दोपहर 3 बजे से कांग्रेस भवन तिल्दा में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस प्रशिक्षण सत्र की अगुवाई कांग्रेस संचार विभाग के पूर्व अध्यक्ष, रायपुर लोकसभा SIR प्रभारी एवं ट्रेनिंग कमेटी के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी करेंगे।कार्यशाला हेतु प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश-स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की गई है। SIR बलौदाबाजार विधानसभा के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी राहुल तेजवानी को मास्टर ट्रेनर का दायित्व सौंपा गया है। वे कल BLA, मंडल, सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों को प्रशिक्षण देंगे।कांग्रेस का लक्ष्य है कि SIR प्रक्रिया के दौरान किसी भी मतदाता का नाम बिना कारण न कटे और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखते हुए बूथ स्तर पर सतर्कता बरती जाए।इस दौरान शैलेश नितिन त्रिवेदी ने SIR अवधि को तीन महीने बढ़ाने की मांग भी रखी। उनका कहना है कि—“इस समय राज्य में धान खरीदी जारी है और किसान व्यस्त हैं, ऐसे में SIR की समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि प्रक्रिया अधिक प्रभावी और निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके।”
तिल्दा-नेवरा में झूलेलाल वार्ड को मिला विकास का तोहफ़ा — ₹5 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन
तिल्दा नेवरा।नगर पालिका तिल्दा नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 (झूलेलाल वार्ड) में लगभग ₹5,00,000 की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह सड़क नेहा मेडिकल से निहिचालानी परिवार के घर तक बनाई जाएगी, जिससे वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा तथा बरसात के दिनों में कीचड़ व जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा और नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं वार्ड की पार्षद पलक विकास सुखवानी ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न कराया।इस अवसर पर पलक विकास सुखवानी ने कहा—“मैं वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद होने के साथ-साथ नगर पालिका की उपाध्यक्ष भी हूँ। मेरा संकल्प है कि मेरा वार्ड कभी पिछड़ा नहीं रहेगा। यहां विकास की लहर लगातार जारी रहेगी। वार्डवासियों की सुविधाएँ और मूलभूत आवश्यकताएँ सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं और आगे भी रहेंगी।”वहीं भाजपा नेता अनिल अग्रवाल ने कहा कि “नगर में सड़क और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। यह सड़क निर्माण वार्डवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।”कार्यक्रम में नगर पालिका पार्षद ईश्वर यदु , पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी, सिंधी समाज के प्रमुख वरिष्ठजन किशोर सतपाल, मोतीराम ज्ञानचंदानी, अनिल नीचलानी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
ब्रेकिंग धमाका: तिल्दा नेवरा प्रेस क्लब में निखिल वाधवा बने कोषाध्यक्ष!
तिल्दा नेवरा, 11 अक्टूबर।आज तिल्दा नेवरा प्रेस क्लब में बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया। वरिष्ठ पत्रकार निखिल वाधवा को क्लब का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया। ये सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि क्लब के भविष्य और आर्थिक मजबूती के लिए बड़ा कदम है।सदस्यों ने एकमत होकर यह फैसला लिया। निखिल वाधवा अब क्लब के सभी वित्तीय लेन-देन, बजट की योजना और पैसे की पारदर्शिता की जिम्मेदारी संभालेंगे। क्लब के हर छोटे-बड़े निर्णय में उनका हाथ होगा।बैठक में क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी, पत्रकार साथी और सदस्य सभी मौजूद रहे। हर कोई उत्साहित और प्रभावित नजर आया। निखिल वाधवा को देखकर यही कहा जा सकता है – “युवा ऊर्जा, अनुभव और लगन का जबरदस्त मिश्रण!”इस नई भूमिका के साथ, निखिल वाधवा क्लब को और भी सशक्त, पारदर्शी और प्रभावशाली बनाने की दिशा में काम करेंगे। उनके नेतृत्व में क्लब अब नए प्रोजेक्ट्स, योजनाओं और आयोजनों में और भी धमाका करेगा।सभी सदस्य और पदाधिकारी निखिल वाधवा को नई जिम्मेदारी पर ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। ये बदलाव क्लब के लिए सिर्फ एक शुरुआत है, और आने वाले दिनों में इसकी प्रभावशाली और शानदार कहानी देखने को मिलेगी।
विद्युत चोरी मामले में अधिवक्ता दीपक बजाज की दमदार पैरवी — आरोपी पर लगा 88,500 का अर्थदंड
कोरबा । विद्युत विभाग की ओर से अधिवक्ता दीपक बजाज की शानदार पैरवी के चलते, विशेष न्यायाधीश (विद्युत अधिनियम) श्री एस. शर्मा की अदालत ने बिजली चोरी के मामले में आरोपी अश्वनी कुमार शर्मा को दोषी करार देते हुए 88,500 रु का अर्थदंड लगाया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि डिफॉल्ट की स्थिति में आरोपी को दो माह का साधारण कारावास भुगतना होगा। मामले की पृष्ठभूमि यह मामला 28 सितम्बर 2018 का है, जब विद्युत निरीक्षक आर.के. पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम ने कोरबा स्थित साईं श्याम कुंज, साईं इंकेलेव, कोरबा में छापेमारी की। टीम ने पाया कि आरोपी बिना मीटर के सीधे एलटी लाइन से 2758 वॉट लोड की बिजली का उपयोग कर रहा था। जांच में यह साबित हुआ कि आरोपी की इस हरकत से विभाग को 73,764 रु का नुकसान हुआ। प्रावधानों के तहत की गई गणना में कुल वित्तीय लाभ ₹29,500 आँका गया, जिसके तीन गुने के आधार पर 88,500 रु का अर्थदंड तय किया गया। मामले में धारा 135 और 138 विद्युत अधिनियम, 2003 के तहत कार्यवाही की गई। अदालत में सुनवाई अधिवक्ता दीपक बजाज ने विभाग की ओर से प्रभावशाली और तथ्यों पर आधारित दलीलें रखते हुए अदालत को यह विश्वास दिलाया कि आरोपी ने जानबूझकर बिजली चोरी की है। बचाव पक्ष के तर्क—कि आरोपी मकान का मालिक नहीं है और मौके पर कोई स्वतंत्र गवाह नहीं था—को अदालत ने स्वीकार नहीं किया, क्योंकि विभाग ने ठोस दस्तावेजी और मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत किए। अदालत का फैसला विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी मानते हुए 88,500 रु का अर्थदंड अदा करने का आदेश दिया। अधिवक्ता दीपक बजाज की अहम भूमिकाइस पूरे प्रकरण में अधिवक्ता दीपक बजाज की कानूनी रणनीति और सटीक दलीलों ने मामले को मज़बूती दी, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को दंडित किया गया। उनकी तर्कशक्ति और पेशेवर दक्षता ने यह सुनिश्चित किया कि न्यायालय के सामने सच्चाई स्पष्ट रूप से स्थापित हो सके और विभाग को न्याय मिल सके
ग्रामीण और अर्ध-शहरी भारत के लिए रिजर्व बैंक का बड़ा कदम: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने उपभोक्ता-केंद्रित 3 नई पहलें शुरू कीं: प्रीति अग्रवाल
रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्तीय समावेशन और उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए तीन नई उपभोक्ता-केंद्रित पहलों की घोषणा की है, जिनका सीधा लाभ ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। ये पहलें डिजिटल वित्तीय सेवाओं की पहुंच आसान बनाने, छोटे खाताधारकों के लिए लेनदेन और शिकायत समाधान को तेज करने और जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित हैं। इन पहलों के तहत आरबीआई ने छोटे और सीमांत उपभोक्ताओं के लिए बैंकों की ग्राहक सेवा में सुधार, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं को स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध करवाने और शिकायत निवारण प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। खासकर, गवर्नर ने डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित और सुलभ बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम तेज करने और माइक्रोफाइनेंस व पेमेंट बैंक सेवाओं की निगरानी को मजबूत करने का रोडमैप पेश किया। सरल उपयोग, कम लागत और अधिक सुरक्षा—इन बिंदुओं के साथ आरबीआई की ये पहलें बैंकिंग सुविधाओं को गांव-गांव, कस्बे-कस्बे तक पहुंचाने की दिशा में मील का पत्थर मानी जा रही हैं। THE FINOCRATS मानते हैं कि इन कदमों से न सिर्फ डिजिटल इंडिया को बूस्ट मिलेगा, बल्कि ग्रामीण जनता को सीधे और सुरक्षित बैंकिंग सेवा मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और भागीदारी दोनों मजबूत होंगी।
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में जल्द कैबिनेट और बीजेपी संगठन विस्तार की संभावना
छत्तीसगढ़ में कैबिनेट और बीजेपी संगठन का विस्तार एक साथ किया जा सकता है। पार्टी नेताओं ने इस दिशा में संकेत दिए हैं और संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में ही इस पर फैसला हो जाएगा।सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद मंत्रिमंडल में 2 नए चेहरों को शामिल करने पर चर्चा चल रही है। संगठन स्तर पर भी कुछ अहम बदलाव और विस्तार की तैयारी की जा रही है।जानकारी के अनुसार, बीजेपी आलाकमान और राज्य नेतृत्व के बीच अंतिम दौर की बातचीत पूरी होते ही इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
Raipur News: रायपुर रेल मंडल के 31 स्टेशनों में लगेंगी 65 एटीवीएम, यात्री खुद अपना टिकट काटकर ट्रेनों में कर सकेंगे सफर, कतार से मिलेगी मुक्ति
Raipur News: टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी कतार से यात्रियों को निजात दिलाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के 31 रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन ( एटीवीएम) की संया बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में अभी टिकट काउंटर के अलावा 11 स्टेशनों पर 19 एटीवीएम की सुविधा यात्रियों को मिल रही है। रेलवे के कमर्शियल डिपार्टमेंट ने सर्वे कर 31 स्टेशनों को चयनित किया है।यहां 65 मशीनों को लगाकर निजी ठेकेदारों के हाथों में दिया जाएगा।रेलवे ने इसके लिए एसएनटी डिपार्टमेंट, इलेक्ट्रिकल, ईएनजी और कमर्शियल सहित अन्य डिपार्टमेंट से लगने वाले खर्च का डिटेल मंगाया है। इसके बाद बजट पास कराकर मशीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एक मशीन की कीमत लगभग 1,50,000 रुपए बताई जा रही है। इस हिसाब से 65 मशीन लगाने के लिए लगभग 97 लाख 50 हजार रुपए की लागत आएगी।
कोरबा CSEB प्लांट में हादसा,ठेकाकर्मी की मौत मे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परिजनों क हंगामा
कपनी के ठेकेदार ने ₹11लाख रूपये मुआवजा देने पर सहमति जताई कोरबा CSEB प्लांट में हादसा,ठेकाकर्मी की मौत मे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परिजनों क हंगामाCSEB प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में कार्यत ठेका कर्मचारि मौत परिजनों ने जिला मेडिकल कॉलेज में किया हंगामा कपनी के ठेकेदार ने ₹11लाख रूपये मुआवजा देने पर सहमति जताई.छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक बड़ी घटना निकलकर सामने आ रही है जहां CSEB प्लांट में ठेका वेल्डर के तौर पर कार्य थे जहां एक युवक ड्यूटी के दौरान हादसा होने के बाद जिला मेडिकल कॉलेज में लाने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मौत की खबर लगता ही परिजन सुरक्षा व्यवस्था को प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया जिसके बाद कंपनी के ठेकेदार ने 11 लख रुपए मुआवजा देने की सहमति जताई ठेकेदार ने तत्काल 4लाख नगद तत्काल परिजनों को दी गई है बाकी रकम लिखित समझौता के फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है मृतक की पहचान सूरज गोस्वामी के रूप में हुई है जो कटनी मध्य प्रदेश का रहने वाला है वह दरी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था और पिछले डेढ़ सालों से सीएसईबी के कन्वेयर बेल्ट क्षेत्र में कार्य था









