चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

तिल्दा-नेवरा।चेट्रीचंड्र एवं भगवान झूलेलाल जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को तिल्दा-नेवरा शहर में महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक बाइक रैली निकाली गई। शाम 5:00 बजे झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ हुई यह रैली स्टेशन रोड, सिंधी कैंप, सुभाष चौक होते हुए पुनः झूलेलाल मंदिर पहुंचकर शाम 6:30 बजे संपन्न हुई।रैली के दौरान महिलाओं और बच्चियों में अपार उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं हाथों में ध्वज लिए भगवान झूलेलाल जी के जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरीं। “जय झूलेलाल” के गगनभेदी नारों से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने भगवान झूलेलाल का ध्वज लहराकर रैली का शुभारंभ किया तथा स्वयं भी रैली में शामिल होकर महिलाओं एवं बच्चियों का उत्साहवर्धन किया।रैली के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजनों एवं नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी कर रैली का स्वागत किया गया, जिससे माहौल और अधिक उत्सवमय हो गया।इसके साथ ही अमृतवेला परिवार एवं बाबा गुरमुखदास दरबार तिल्दा कैंप द्वारा श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा कर रैली का भव्य अभिनंदन किया गया। स्वागत के इस भावपूर्ण दृश्य ने पूरे आयोजन को और अधिक भव्य एवं यादगार बना दिया।रैली के समापन पर झूलेलाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई एवं प्रसाद वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल से सुख-शांति, समृद्धि एवं नगर के कल्याण की कामना की।पूरे आयोजन के दौरान शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। चेट्रीचंड्र महोत्सव की यह भव्य झलक तिल्दा-नेवरा में सामाजिक एकता, आस्था और उत्साह का प्रतीक बनकर सामने आई।

तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

तिल्दा-नेवरा। चेट्रीचंड्र एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा में भव्य चेट्रीचंड्र महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 16 मार्च को रात 8 बजे सौरभ पार्क, तिल्दा में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन विकास मित्र मंडल के तत्वावधान में तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी के नेतृत्व में किया जा रहा है।महोत्सव का मुख्य आकर्षण सिंधी समाज के वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंगर मोहित लालवानी होंगे, जो अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस सांस्कृतिक संध्या को भव्य और यादगार बनाने के लिए विकास मित्र मंडल (VMM) द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में विकास मित्र मंडल के अध्यक्ष विकास सुखवानी ने बताया कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति या समाज का नहीं, बल्कि पूरे शहर और सभी समाज के लोगों का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि चेट्रीचंड्र एवं हिन्दू नववर्ष का यह पर्व आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है, इसलिए इसमें हर समाज और वर्ग के लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।विकास सुखवानी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार का पास सिस्टम नहीं रखा गया है, ताकि सभी लोग समान रूप से कार्यक्रम का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि मंच पर सिंधी गानों के साथ-साथ बॉलीवुड भजन एवं अन्य सांस्कृतिक गीतों की भी प्रस्तुति होगी, जिससे हर वर्ग के लोग इस आयोजन से जुड़ सकें।उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 16 मार्च को सौरभ पार्क पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों और इस महोत्सव को भव्य व ऐतिहासिक बनाएं।कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और आयोजक मंडल द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की अध्यक्ष भावना कुकरेजा की सहमति से सीमा विधानी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में महापंचायत के प्रवक्ता दिनेश आठवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।सीमा विधानी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है और उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। तिल्दा-नेवरा में पुंज्या सिंधी पंचायत के अध्यक्ष शमनलाल खूबचंदानी ने सीमा विधानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से समाज को नई दिशा मिलेगी।वहीं छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने भी सीमा विधानी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।समाज के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी सीमा विधानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी

विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष, नगर में हर्ष का माहौल

तिल्दा नेवरा।विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष, नगर में हर्ष का माहौलतिल्दा नेवरा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि विकास सुखवानी को छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से नगर के सिंधी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है।जानकारी के अनुसार महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बड़वानी द्वारा विकास सुखवानी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उनके सामाजिक सक्रियता, समाज सेवा में योगदान एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की है।नियुक्ति की घोषणा के बाद तिल्दा नेवरा के सिंधी समाज अध्यक्ष छम्मन लाल खूबचंदानी सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विकास सुखवानी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाज की गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।वहीं विकास सुखवानी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे तथा पूरे प्रदेश में समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।वार्ड 13 के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार एवं मंत्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से मांग थी कि क्षेत्र में एक सुव्यवस्थित गार्डन और चौपाटी का निर्माण किया जाए, जिससे नागरिकों को मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिल सके। शासन की स्वीकृति से अब यह मांग पूरी होने जा रही है।मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि गार्डन में चौपाटी निर्माण से नागरिकों को एक ही स्थान पर घूमने, बैठने और समय बिताने की बेहतर सुविधा मिलेगी। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह स्थान आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह निर्माण कार्य क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।स्थानीय नागरिकों ने भी इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका कहना है कि वार्ड 13 में बनने वाला नया गार्डन क्षेत्र की पहचान बनेगा और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक नया व बेहतर स्थान उपलब्ध कराएगा। नगर पालिका द्वारा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे मंच पर रचा इतिहासपश्चिम बंगाल के हावड़ा में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे व काटा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थानहावड़ा/छत्तीसगढ़।पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे एवं काटा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और प्रदेश का नाम देश-विदेश में रोशन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने कराटे काटा और टीम काटा दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।कोच अनुराधा गिरी रहीं सफलता की सूत्रधारइस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे छत्तीसगढ़ की कोच अनुराधा गिरी की अहम भूमिका रही। उन्होंने न केवल खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से सशक्त प्रशिक्षण दिया, बल्कि प्रतियोगिता के दौरान रेफरी/शेप (Referee/Shape) की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष और अनुशासित खेल का भी परिचय दिया।अनुराधा गिरी के मार्गदर्शन, अनुशासन और रणनीतिक तैयारी ने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को नई ऊँचाई दी, जिसका परिणाम गोल्ड मेडल के रूप में सामने आया।गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी• अर्चना नायक• पल्लवी साहू• पुष्पांजलि साहूतीनों खिलाड़ियों ने कराटे काटा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।वहीं अर्चना नायक और पल्लवी साहू ने टीम काटा में भी गोल्ड मेडल जीतकर दोहरी सफलता दर्ज की।प्रदेश में खुशी की लहरअंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से प्रदेश के खेल जगत में हर्ष और गर्व का माहौल है। खेलप्रेमियों ने इसे छत्तीसगढ़ की बेटियों की मेहनत, अनुशासन और सक्षम कोचिंग का प्रतिफल बताया है।खिलाड़ियों और कोच अनुराधा गिरी को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

सर्वसम्मति से फैसला: जेसी तरुण बत्रा संभालेंगे जेसीआई रायपुर मेट्रो की बागडोर

अध्यक्ष पद पर जे.सी. तरुण बत्रा की ताजपोशी, जेसीआई रायपुर मेट्रो की 2026 कार्यकारिणी घोषितरायपुर।जेसीआई रायपुर मेट्रो की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा आज अध्याय के संस्थापक जेसीआई सेन. चेतन तरवानी के कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान की गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जोन उपाध्यक्ष जेसी आशीष भूटानी एवं तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष जेसी सोनू पंजवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से जे.सी. तरुण बत्रा को वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष चुना गया। संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता, नेतृत्व क्षमता एवं युवा सदस्यों के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलते ही जेसीआई रायपुर मेट्रो में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला।नई कार्यकारिणी में• जे.सी. तरुण बत्रा – अध्यक्ष• जे.सी. रंजीत अरोड़ा – सचिव• सेन. जे.सी. विक्रम शर्मा – अध्याय प्रभारी• एच.जी.एफ. जे.सी. दीपक मेघानी – कोषाध्यक्षनियुक्त किए गए।तरुण बत्रा: युवा नेतृत्व की पहचाननवनियुक्त अध्यक्ष जे.सी. तरुण बत्रा को संगठन में एक ऊर्जावान, दूरदर्शी और कर्मठ लीडर के रूप में जाना जाता है। जेसीआई के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में उनकी सक्रिय भूमिका, टीम को साथ लेकर चलने की क्षमता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के सदस्यों में यह विश्वास है कि उनके नेतृत्व में जेसीआई रायपुर मेट्रो नई ऊंचाइयों को छुएगा।इस अवसर पर संस्थापक जेसीआई सेन. चेतन तरवानी सहित उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम संगठन को और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं समाजोपयोगी गतिविधियों की ओर ले जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जेसीआई रायपुर मेट्रो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंडिगो एयरलाइन की लापरवाही से यात्री परेशान, रायपुर एयरपोर्ट पर गुम हुआ भाजपा नेता का चेक-इन सामान

रायपुर। इंडिगो एयरलाइन की एक और लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रा कर रहे एक यात्री को रायपुर एयरपोर्ट पर भारी असुविधा और मानसिक तनाव झेलना पड़ा। जयपुर–इंदौर–रायपुर रूट पर सफर कर रहे तिल्दा-नेवरा भाजपा शहर मंत्री दीपक चोइथवानी का चेक-इन किया गया सामान एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बैगेज बेल्ट पर नहीं मिला।जानकारी के अनुसार, फ्लाइट से उतरने के बाद जब दीपक चोइथवानी ने काफी देर तक इंतजार किया, तब भी उनका बैग नहीं आया। इसके बाद उन्होंने तुरंत इंडिगो एयरलाइन के लगेज कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों द्वारा कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इससे उनकी चिंता और बढ़ गई, क्योंकि गुम हुए बैग में उनके जरूरी कपड़े, महत्वपूर्ण दस्तावेज और आवश्यक दवाइयां रखी हुई थीं।स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब लगभग 30 मिनट तक लगातार बहस और हंगामे के बाद जाकर इंडिगो एयरलाइन ने उनका सामान उपलब्ध कराया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एयरलाइन स्टाफ के व्यवहार को लेकर भी यात्री ने नाराजगी जताई और इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया।घटना से आक्रोशित दीपक चोइथवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इंडिगो एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उन्होंने अपनी बात मजबूती से नहीं रखी होती, तो उनका सामान मिलने में और अधिक देरी हो सकती थी।इस घटना ने एक बार फिर एयरलाइंस की बैगेज हैंडलिंग व्यवस्था और यात्रियों के प्रति जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से न केवल समय और मानसिक शांति प्रभावित होती है, बल्कि जरूरी दवाइयों और दस्तावेजों के गुम होने से गंभीर परेशानियां भी खड़ी हो सकती हैं।यात्रियों ने मांग की है कि इंडिगो एयरलाइन ऐसे मामलों में सख्ती बरते और व्यवस्था में सुधार करे, ताकि भविष्य में किसी अन्य यात्री को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

तिल्दा-नेवरा समाचार​पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष चुनाव: शमनलाल खूबचंदानी ने रिकॉर्ड मतों से दर्ज की शानदार जीत, समाज ने जताया पुनः भरोसा

तिल्दा-नेवरा समाचार​पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष चुनाव: शमनलाल खूबचंदानी ने रिकॉर्ड मतों से दर्ज की शानदार जीत, समाज ने जताया पुनः भरोसा​तिल्दा-नेवरा: पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा-नेवरा में अध्यक्ष पद के लिए आज, रविवार को हुए चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। समाज के मतदाताओं ने इस महत्वपूर्ण चुनावी प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया। देर शाम घोषित हुए परिणामों में, पूर्व अध्यक्ष शमनलाल खूबचंदानी ने शानदार जीत हासिल करते हुए एक बार फिर पूज्य सिंधी पंचायत के नेतृत्व की बागडोर संभाल ली है।​अध्यक्ष पद पर स्पष्ट बहुमत​निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 4 बजे मतदान समाप्त होने के बाद, शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना पूरी होने पर परिणाम घोषित किए गए, जिसमें शमनलाल खूबचंदानी को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ।​शमनलाल खूबचंदानी: 683 मत​लक्ष्मीचंद्र नागवानी: 605 मत (निकटतम प्रतिद्वंदी)​सुंदरलाल पंजवानी: 85 मत​कुल 1380 मतों की गिनती की गई, जिसमें 07 मतों को निरस्त घोषित किया गया। 683 मत प्राप्त कर खूबचंदानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लक्ष्मीचंद्र नागवानी (605 मत) को पछाड़ते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।​ईमानदारी और विश्वास की जीत​यह ध्यान देने योग्य है कि शमनलाल खूबचंदानी इससे पहले भी पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पिछले कार्यकाल को समाज में ईमानदारी, पारदर्शिता और अटूट विश्वास के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। समाजजनों ने एकमत होकर यह राय व्यक्त की कि उनका पूर्व कार्यकाल पूरी तरह से सफल और सेवा भाव से परिपूर्ण था, यही कारण है कि उन्हें दोबारा समाज की सेवा करने का यह अवसर मिला है। समाज के लोगों ने एक बार फिर उन पर अपना गहरा भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।​जीत के बाद भव्य स्वागत और उत्साह का माहौल​परिणाम घोषित होते ही खूबचंदानी के समर्थकों और समाज के युवाओं में भारी उत्साह का माहौल देखा गया। विजयी उम्मीदवार शमनलाल खूबचंदानी का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें गुलाल लगाकर, माला पहनाकर, और शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया गया। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई दी।​इस जीत ने पूज्य सिंधी पंचायत में खूबचंदानी के नेतृत्व को एक बार फिर मजबूत किया है और आगामी कार्यकाल में समाज के विकास और सेवा कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

सिमगा में सड़क हादसा: पुलिस बैरिकेड तोड़कर तीन घरों में घुसी XUV700; ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

सिमगा ग्राम के पौंसरी में देर रात भीषण सड़क हादसा, तीन घरों में घुसा बेकाबू महिंद्रा XUV700तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक नाबालिग के दोनों पैर फ्रैक्चरतिल्दा-नेवरा / सिमगा ग्राम (पौंसरी) —सिमगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पौंसरी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। तेज रफ्तार महिंद्रा XUV700 (क्रमांक CG04 NW 5088) पुलिस बैरिकेड को तोड़ते हुए अनियंत्रित हो गई और रिहायशी क्षेत्र में घुसते हुए लगातार तीन घरों से टकरा गई, जिससे मकानों को भारी नुकसान पहुंचा और मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अत्यंत तेज गति में था और चालक का वाहन पर नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो चुका था। पहले बैरिकेड से टकराने के बाद वाहन सीधे मोहल्ले की गलियों में घुस गया और रास्ते में आए तीन घरों को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। हादसे की आवाज सुनते ही लोग नींद से जाग उठे और चारों ओर चीख-पुकार मच गई।इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है—रानी गीत लहरे (28 वर्ष) को सिर व पैर में गंभीर चोट,हेमपुष्पा (26 वर्ष) के हाथ व पैर में गंभीर चोट,जबकि गंगा मारकंडे (17 वर्ष) के दोनों पैर फ्रैक्चर हुए हैं।घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु तिल्दा-नेवरा स्थित ओम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार एक घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिमगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर शांत कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने एवं आम जनता की जान खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के रिहायशी इलाकों में गति नियंत्रण के कठोर उपाय किए जाएं, बैरिकेड व्यवस्था मजबूत की जाए और रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।