स्वच्छ तिल्दा-नेवरा अभियान: नियम तोड़ने पर 11 नवंबर से लगेगा ₹5000 का जुर्माना​तिल्दा-नेवरा।

स्वच्छ तिल्दा-नेवरा अभियान के लिए नगर पालिका सख्तनियमों का पालन न करने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना — 11 नवंबर से लागूस्वच्छ तिल्दा-नेवरा अभियान के लिए नगर पालिका सख्तनियमों का पालन न करने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना — 11 नवंबर से लागूतिल्दा-नेवरा।नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री विकास सुखवानी की अध्यक्षता में व्यापारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रमुख व्यापारियों, दुकानदारों एवं सब्जी विक्रेताओं को कचरा प्रबंधन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में नगर पालिका प्रशासन ने कहा कि कोई भी व्यापारी या दुकानदार खुले में कचरा नहीं फेंकेगा। हर दुकान एवं प्रतिष्ठान में कचरा काले रंग की झिल्ली/कवर में ही इकट्ठा करना होगा। नगर पालिका की कचरा गाड़ी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे पहुंचेगी, जिसमें दुकानदारों को झिल्ली में भरा कचरा सीधे डालना होगा।नगर पालिका प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि—स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर सीधे ₹5000 का जुर्माना लगाया जाएगा।शिकायत करने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।इस दौरान पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री विकास सुखवानी ने कहा कि—“तिल्दा-नेवरा को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हर नागरिक और व्यापारी की भागीदारी आवश्यक है। यदि हम सभी निर्धारित प्रणाली के अनुसार कचरा देंगे तो हमारा शहर निश्चित रूप से स्वच्छ नगर की श्रेणी में अग्रणी होगा।”नगर पालिका प्रशासन के अनुसार यह नियम 11 नवंबर 2025 से नगर क्षेत्र में पूरी सख्ती के साथ लागू होंगे।नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों को ₹5000 का जुर्माना भरना पड़ेगा।बैठक में नगर पालिका CMO, सफाई शाखा के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षद ईश्वर यदु सहित अन्य पार्षद एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा।चेट्रीचंड्र एवं भगवान झूलेलाल जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को तिल्दा-नेवरा शहर में महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक बाइक रैली निकाली गई। शाम 5:00 बजे झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ हुई यह रैली स्टेशन रोड, सिंधी कैंप, सुभाष चौक होते हुए पुनः झूलेलाल मंदिर पहुंचकर शाम 6:30 बजे संपन्न हुई।रैली के दौरान महिलाओं और बच्चियों में अपार उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं हाथों में ध्वज लिए भगवान झूलेलाल जी के जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरीं। “जय झूलेलाल” के गगनभेदी नारों से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने भगवान झूलेलाल का ध्वज लहराकर रैली का शुभारंभ किया तथा स्वयं भी रैली में शामिल होकर महिलाओं एवं बच्चियों का उत्साहवर्धन किया।रैली के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजनों एवं नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी कर रैली का स्वागत किया गया, जिससे माहौल और अधिक उत्सवमय हो गया।इसके साथ ही अमृतवेला परिवार एवं बाबा गुरमुखदास दरबार तिल्दा कैंप द्वारा श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा कर रैली का भव्य अभिनंदन किया गया। स्वागत के इस भावपूर्ण दृश्य ने पूरे आयोजन को और अधिक भव्य एवं यादगार बना दिया।रैली के समापन पर झूलेलाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई एवं प्रसाद वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल से सुख-शांति, समृद्धि एवं नगर के कल्याण की कामना की।पूरे आयोजन के दौरान शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। चेट्रीचंड्र महोत्सव की यह भव्य झलक तिल्दा-नेवरा में सामाजिक एकता, आस्था और उत्साह का प्रतीक बनकर सामने आई।

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा। चेट्रीचंड्र एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा में भव्य चेट्रीचंड्र महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 16 मार्च को रात 8 बजे सौरभ पार्क, तिल्दा में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन विकास मित्र मंडल के तत्वावधान में तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी के नेतृत्व में किया जा रहा है।महोत्सव का मुख्य आकर्षण सिंधी समाज के वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंगर मोहित लालवानी होंगे, जो अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस सांस्कृतिक संध्या को भव्य और यादगार बनाने के लिए विकास मित्र मंडल (VMM) द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में विकास मित्र मंडल के अध्यक्ष विकास सुखवानी ने बताया कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति या समाज का नहीं, बल्कि पूरे शहर और सभी समाज के लोगों का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि चेट्रीचंड्र एवं हिन्दू नववर्ष का यह पर्व आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है, इसलिए इसमें हर समाज और वर्ग के लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।विकास सुखवानी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार का पास सिस्टम नहीं रखा गया है, ताकि सभी लोग समान रूप से कार्यक्रम का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि मंच पर सिंधी गानों के साथ-साथ बॉलीवुड भजन एवं अन्य सांस्कृतिक गीतों की भी प्रस्तुति होगी, जिससे हर वर्ग के लोग इस आयोजन से जुड़ सकें।उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 16 मार्च को सौरभ पार्क पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों और इस महोत्सव को भव्य व ऐतिहासिक बनाएं।कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और आयोजक मंडल द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *