तिल्दा-नेवरा में रात्रीकालीन क्रिकेट का रोमांच, मुंगेली व स्टार MJ ने जीती ट्रॉफी

तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2 लाख की नगद इनामी राशि रखी गई थी। प्रतियोगिता में 10 महिला टीमों और 12 पुरुष टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महिला वर्ग : मुंगेली की टीम बनी चैंपियनमहिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में मुंगेली की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पंडरभट्टा की मजबूत टीम को हराकर खिताब जीता। दर्शकों ने विजेता टीम के खेल और जज्बे की खूब सराहना की।पुरुष वर्ग : स्टार MJ ने जीता खिताबपुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल में स्टार MJ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्लैक रीपर को हराकर चैम्पियन बने। रात्रीकालीन मैचों में खिलाड़ियों के दमदार खेल ने उत्साह चरम पर पहुंचाया।पुरस्कार वितरण : मंत्री टंक राम वर्मा व सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल की विशेष उपस्थितिसमापन समारोह में मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री टंक राम वर्मा तथा विशेष अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।विकास सुखवानी का विशेष योगदानविकास मित्र मंडल के संचालक विकास सुखवानी द्वारा सम्पूर्ण उपहार एवं नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। आयोजन समिति एवं खेल प्रेमियों ने उनके सहयोग और सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।15 दिनों तक चला यह क्रिकेट महोत्सव तिल्दा-नेवरा में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह और युवा प्रतिभाओं की ऊर्जा का बेहतरीन प्रमाण साबित हुआ।

  • Related Posts

    कोरबा में मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा को मिला उत्कृष्ट शाखा सम्मान

    कोरबा। सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा, कोरबा को इस वर्ष एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मंच के अधिवेशन में कोरबा जागृति शाखा को उत्कृष्ट शाखा के रूप में सम्मानित किया गया।जानकारी के अनुसार, मारवाड़ी युवा मंच का प्रांतीय अधिवेशन 30 मार्च 2026 को अकलतरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस भव्य अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी शाखाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा कोरबा को जनसेवा, मानवसेवा और विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उत्कृष्ट आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। शाखा द्वारा वर्षभर आयोजित रक्तदान शिविर, समर कैंप, वृक्षारोपण, धार्मिक कार्यक्रम, शिक्षक दिवस और बाल दिवस जैसे अनेक सामाजिक कार्यों को सराहा गया।शाखा की इस सफलता के पीछे अध्यक्ष दुर्गा बजाज के कुशल नेतृत्व और पूरी टीम के समर्पण को मुख्य कारण माना जा रहा है। लगातार सेवा कार्यों के जरिए जागृति शाखा ने समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है।इस सम्मान को शाखा के सभी सदस्यों की मेहनत और सेवा भावना का परिणाम बताया गया है, जो आगे भी समाजहित में इसी तरह कार्य करते रहने के लिए प्रेरित करेगा।

    भरतनाट्यम में ऐतिहासिक उपलब्धि: तनुजा वर्मा ने तिल्दा-नेवरा का नाम किया रोशन

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तनुजा वर्मा को कुल चार स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।जानकारी के अनुसार, तनुजा ने बीपीए (Bachelor of Performing Arts) और एमपीए (Master of Performing Arts) – दोनों पाठ्यक्रमों में भरतनाट्यम विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस असाधारण सफलता ने तिल्दा-नेवरा सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।दीक्षांत समारोह में यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा के करकमलों से प्रदान किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, प्राध्यापकगण, बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थी एवं परिजनों ने तनुजा की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।स्थानीय क्षेत्र में तनुजा वर्मा की इस उपलब्धि से खुशी की लहर है। परिवार एवं कला‐जगत से जुड़े लोगों ने इसे तिल्दा-नेवरा की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने वाला क्षण बताया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *